आर्यन ख़ान ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े नहीं करेंगे जांच
आर्यन ख़ान ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े अब जांच टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे.
एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मुथा अशोक जैन ने बीबीसी संवाददाता मयंक भागवत को बताया है कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को कुल छह मामलों की जांच से हटाया गया है. इनमें आर्यन ख़ान क्रूज़ मामला और नवाब मलिक के दामाद से जुड़ा एक मामला शामिल है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने मुथा अशोक जैन के हवाले से कहा है कि "आर्यन ख़ान मामले समेत पांच अन्य मामलों की जांच अब एनसीबी की दिल्ली टीम करेगी."
हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार समीर वानखेड़े ने कहा है कि "मुझे मामले की जांच से नहीं निकाला गया. मैंने कोर्ट में अर्जी दी थी कि इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा कराई जाए. इस कारण आर्यन ख़ान और समीर ख़ान के मामले की जांच अब दिल्ली एनसीबी की स्पेशल इंवनेस्टिगेशन टीम करेगी. "
एनसीबी ने क्या कहा?
एनसीबी ने इसके बाद एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी अधिकारी को जांच के हटाया नहीं गया है.
एनसीबी के मुताबिक़ "राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले मुंबई ज़ोनल यूनिट के छह मामलों के लिए" एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है ताकि मामलों की तह में जाकर जांच की जा सके. इस टीम में एनसीबी के मुख्यालय के ऑपरेशन्स ब्रांच के अधिकारी शामिल होंगे.
प्रेस रिलीज़ में लिखा गया है, "किसी भी अफ़सर को उनकी भूमिका से नहीं हटाया गया है. वो ऑपरेशन ब्रांच की जांच में सहयोग करते रहेंगे."नवाब मलिक ने लगाए थे कई आरोप
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर ड्रग्स के फर्जी मामलों बनाकर करोड़ों रुपये की उगाही करने का आरोप लगाया था. वो इससे पहले भी समीर वानखेड़े पर हमलावर रहे हैं.
नवाब मलिक का कहना था कि "जब वानखेड़े विभाग में आए तो उन्होंने अपनी एक प्राइवेट आर्मी खड़ी की."
हालांकि समीर वानखेड़े खुद पर लगाए आरोपों का खंडन करते रहे हैं. उनका कहना है कि ड्रग्स माफ़िया उन्हें और उनके परिवार को फँसाने की कोशिश कर रहा है.
https://community.msguides.
https://community.msguides.
https://videoredo.net/
https://forum.unogs.com/user/
https://forum.unogs.com/topic/
https://www.manaaki.io/
https://www.manaaki.io/posts/
https://lifeinsys.com/user/
https://forum.
https://forum.
https://chesterfieldauto.com/
https://bandori.party/user/
https://www.pickmonitor.com/
https://www.pickmonitor.com/t/
https://phab.mercurial-scm.
https://www.sailnet.com/
https://forums.gamesamba.com/
https://www.flickr.com/people/
https://demos.instantasp.co.
https://blogs.lowcostavia.com.
https://brightcominvestors.
https://lib02.uwec.edu/
https://www.iarai.ac.at/
https://bandhob.com/Sofiyaward
https://subrion.org/forums/
Comments
Post a Comment