दुनिया का सबसे प्रीमैच्योर जन्मा बच्चा, जिसका वज़न आधा किलो भी नहीं

 दुनिया का सबसे कम वज़न का बच्चा एक पाउंड का यानी आधे किलो से भी कम का है. 21 सप्ताह का यह बच्चा अमेरिका में पैदा हुआ है. इस बच्चे को दुनिया के सबसे अधिक प्रीमैच्योर बच्चे के रूप में नामित किया गया है.

कर्टिस मीन्स का जन्म पिछले साल बर्मिंघम, अलाबामा में हुआ था. जन्म के समय इस बच्चे का वज़न सिर्फ़ 420 ग्राम था.

आमतौर पर गर्भावस्था का समय 40 सप्ताह का होता है लेकिन कर्टिस का जन्म महज़ 21 सप्ताह में हो गया. इस लिहाज़ से कर्टिस सामान्य नवजात बच्चों की तुलना में क़रीब 19 सप्ताह पहले पैदा हुआ.

उसकी मां मिशेल बटलर को चार जुलाई 2020 को प्रसव पीड़ा हुई और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उसके अगले दिन उन्होंने दोपहर के खाने के दौरान ही जुड़वां बच्चों, कर्टिस और सी'अस्या को जन्म दिया.

इतने कम समय में पैदा हुए बच्चों के बचने की संभावना बेहद कम होती है. एक प्रतिशत से भी कम बच्चे ऐसी स्थिति में ज़िंदा रह पाते हैं.

किन डॉक्टरों ने और कर्टिस के अभिभावकों ने हिम्मत नहीं छोड़ी. वे आईसीयू में भर्ती कर्टिस की देखभाल करते रहे और सतर्क रहे.

क़रीब तीन महीने बाद कर्टिस को वेंटिलेटर से हटाया गया और 275 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

लेकिन चुनौती अभी ख़त्म नहीं हुई थी. डॉक्टरों को कर्टिस को मुंह से खाना सिखाना था.

डॉक्टरों ने उसे मुंह से सांस लेना और खाना सिखाया.

मिशेल बटलर ने एक बयान में कहा, "आख़िरकार कर्टिस को घर ले जाने और अपने बड़े बच्चों को उनके छोटे भाई से मिलवाना, वो एक ऐसा क्षण था जिसे मैं ज़िंदगी भर याद रखूंगी."

कर्टिस के तीन बड़े भाई-बहन और हैं. हालांकि कर्टिस को अभी भी सप्लिमेंटल ऑक्सीजन और एक फीडिंग ट्यूब की ज़रूरत पड़ती है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी सेहत अच्छी है.

बर्मिंघम के अलबामा विश्वविद्यालय में नियोनेटोलॉजिस्ट डॉक्टर ब्रायन सिम्स गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से कहते हैं, "मैं लगभग 20 सालों से इस पेशे में हूं लेकिन मैंने कभी किसी बच्चे को इतना मज़बूत नहीं देखा जितना वो था, उसमें कुछ ख़ास था."

कर्टिस का डॉक्टर सिम्स की ही निगरानी में हुआ.

इससे पहले सबसे अधिक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म 21 सप्ताह दो दिन में हुआ था. यह बच्चा विस्कॉन्सिन में जन्मा था जिसका नाम रिचर्ड हचिंसन था.

रिचर्ड से पहले 34 साल तक यह रिकॉर्ड ओटावा में पैदा हुए एक बच्चे के नाम था. वो 21 सप्ताह और पाँच दिन में जन्मा था.



































































































https://pharmatalk.org/read-blog/4678
https://gab.com/pharmay550/posts/107257338025200641
https://takarat.com/ad-view/fulvestrant-injection
face-world.net/post/430851
https://www.petslambook.com/post/27936
https://www.emazoo.com/blogs/145173/Fulvestrant-Injection
https://www.emazoo.com/blogs/145173/Fulvestrant-Injection
https://bumppy.com/tm/post/32025_bevacizumab-is-a-cancer-fighting-regimen-that-is-used-in-the-treatment-of-patien.html
https://www.howeasyy.com/post/41703
https://www.beqbe.com/enzalutamide-tablet
https://ko-fi.com/pharmacy240974
https://pinlap.com/post/24569_enzalutamide-is-a-cancer-fighting-regimen-that-is-marketed-under-the-brand-name.html
https://www.kmention.in/services/health-beauty-fitness/resof-total-wholesale-price_i5245
https://in.classi4u.com/west-delhi/fulvestrant-injection-pid2689552
https://browsemycity.com/services/health-fitness/enzalutamide-tablets-238390
https://www.twarak.com/ad/delhi/buy-sell/other_products/930366/avastin-injection-price-india/
https://classifiedz.in/buy-or-sell/health-beauty/fulvestrant-injection_i165735
https://hahasale.com/health-beauty/hospitals-clinics/lenvima-8-mg-price-in-india-219282
https://www.expatriates.com/cls/49181354.html
https://adclassified.in/274083/buy_fulvestrant_injection_online.html
https://www.zmedhealth.com/Cancer/fid_44245/Fulvestrant-injection
https://www.slideserve.com/15032/enzalutamide-tablets
https://www.slideshare.net/Radhikapal3/enzalutamide-tablets
https://www.behance.net/gallery/131053461/Fulvestrant-injection
https://ello.co/pharmacy550/post/u2dym90-bymuj6im8bwhjq
https://medium.com/@priyankasharmaa2908/lenvima-8-mg-price-in-india-fa70a4988ddd?postPublishedType=initial
https://issuu.com/arecharmanufacture23/docs/enzalutamide_tablets
https://postila.ru/post/73826580
https://www.scribd.com/document/538846607/Enzalutamide-Tablets
https://www.tuugo.ru/CompanyProducts/enzalutamide-tablets/118999448394
https://www.restoclub.ru/blog/kuda-pojti-v-moskve/post-231382
https://www.linkedin.com/posts/radhika-pal-0608b8208_health-medicine-brand-activity-6864534033595011072-LRm1

Comments

Popular posts from this blog

जब कंगना ने बताया भारत की आज़ादी का नया साल

COP26: पीएम मोदी का जलवायु परिवर्तन पर 'बड़ा' एलान- भारत 2070 तक हासिल कर लेगा नेट ज़ीरो लक्ष्य

अनीता आनंदः कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मुश्किल दौर में भारतीय मूल की महिला को बनाया रक्षा मंत्री