नवजोत सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के लिए कितने अहम हैं?

 सोमवार 27 सितंबर को ठीक उस समय जब पंजाब के नए मंत्री अपने नए विभागों का कार्यभार संभाल रहे थे, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफ़ा ट्विटर पर शेयर कर राज्य की राजनीति मे हडकंप मचा दिया.

दो दिन बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर के इस्तीफ़ा देने के कारणों को स्पष्ट किया और बताया कि वो नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में की गई "दागी" अधिकारियों और नेताओं की नियुक्तियों से नाराज़ हैं.

पार्टी के कुछ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने का प्रयास कर रहे हैं पर सवाल ये है कि क्या काग्रेस पार्टी नवजोत सिद्धू को मनाने के लिए इन "दागी" नेता और अधिकारियों को हटाएगी. और सिद्धू को मनाने के लिए पार्टी कहाँ तक जा सकती है?

सिद्धू का क़द

नवजोत सिद्धू को अभी इस साल जुलाई में ही पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि इस फ़ैसले से उस समय के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुश नहीं थे.विधायक दल के नेता कैप्टन को बिना बताए पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई और अंत में अमरिंदर सिंह को मुख्य मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा.

वरिष्ठ पत्रकार जगतार सिंह कहते हैं कि पंजाब कांग्रेस में संकट आने पर माझा क्षेत्र से त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा ने विधायकों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया.

वो कहते हैं, "नवजोत सिंह सिद्धू को आगे लगाया गया था. तब से सिद्धू को शायद यह वहम रहा होगा कि लोग मेरी वजह से एक साथ आए हैं."

कैप्टन के सीएम पद के हटने के बाद नवजोत सिद्धू का पद पार्टी में काफी बढ़ा लेकिन इतना नहीं कि वो मुख्यमंत्री बनाए जाते.

सिद्धू सुपर सीएम?

हालाँकि ऐसा माना जाता है कि उन्होंने विधायकों की पसंद सुखविंदर सिंह रंधावा को भी मुख्यमंत्री बनने से रुकवा दिया. अंत में चरनजीत चन्नी मुख्यमंत्री बन गए- अनुसूचित जाति से आने वाले पंजाब के पहले सीएम. पंजाब में लगभग एक तिहाई आबादी दलितों की है और कांग्रेस के इस कदम को दलितों के वोट बैंक को प्रभावित करने की बढ़िया राजनीतिक पहल देखा गया.

उधर शुरू में सिद्धू जब चन्नी के साथ-साथ देखे गए और ऐसा लगने लगा कि वो सुपर सीएम है और चन्नी मात्र चेहरा. लेकिन चन्नी को जानने वाले जानते हैं कि वो रबर स्टैंप नेता तो हरगिज नहीं है. और यह साबित करने में चन्नी ने ज़रा भी देरी नहीं की.

पहले कैबिनेट मंत्रियो के नाम आए जिसमें साफ़ था कि सिद्धू की कुछ ख़ास नहीं चली. लेकन जब पुलिस के महानिदेशक और एडवोकेट जनरल में भी सिद्धू के उम्मीदवारों को दरकिनार किया गया तो स्पष्ट था कि सिद्धू जो चाह रहे हैं वो बिल्कुल भी नहीं हो रहा है.

एजी और डीजी

वर्तमान एजी ने पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के हक में केस लड़ा था और उन्हें ज़मानत भी दिलाई थी जो पंजाब सरकार के लिए बड़ा झटका था.

डीजीपी इक़बाल सिंह सहोता का नाम लिए बगै़र सिद्धू का कहना है कि ऐसे लोगों को खास पदों पर लगाया गया है जिन्होंने बादलों (पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनका परिवार) को क्लीन चिट दी थी.

हालाँकि पंजाब पुलिस ने इस आरोप को ख़ारिज किया कि सहोता ने ऐसा कुछ किया था.

मामला गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का है जो पंजाब में बहुत बड़ा मुद्दा है और लोगों की भावनाओं से जुड़ा है.































































https://lottiefiles.com/enzalutamide
https://www.cloudmicrophones.com/profile/sofiyaward/profile
https://www.pollytheatre.org/profile/sofiyaward/profile
https://usaidlearninglab.org/lab-notes/entecavir-05-mg
https://www.greenmesquitebbq.com/profile/sofiyaward/profile
https://thereviewstories.com/community/profile/generic-pharmacy/
https://www.aeirs.org/profile/sofiyaward/profile
https://footballforfriendship.com/profile/39071eeb-cc01-4581-a2d4-feceeb73d7b6
https://www.conexusartscentre.ca/profile/sofiyaward/profile
https://community.thewho.com/member/7681-zofiyaward/activities
https://community.thewho.com/forum/general-forum/165417-enzalutamide-tablets
https://www.dunvegan-hotel.com/profile/sofiyaward/profile
https://www.dunvegan-hotel.com/forum/general-discussions/entecavir-0-5-mg
https://www.sunmerryus.com/profile/sofiyaward/profile
https://www.bostoncommoncoffee.com/profile/sofiyaward/profile
https://intellipaat.com/community/user/zofiyaward
https://intellipaat.com/community/80573/entecavir-0-5-mg
https://www.radionemo.com/profile/sofiyaward/profile
https://www.afa.co.rs/profile/sofiyaward/profile?lang=en
https://dyom.gtagames.nl/profile/38310
http://forumjove.es/debats/profile/sofiapharmacy/
https://newslit.org/community/profile/zofiyaward/
https://techenclave.com/threads/enzalutamide-tablets.201574/
https://www.arragons.com/profile/sofiyaward/profile
https://blavida.com/ideanext/profile/zofiya/





Comments

Popular posts from this blog

जब कंगना ने बताया भारत की आज़ादी का नया साल

COP26: पीएम मोदी का जलवायु परिवर्तन पर 'बड़ा' एलान- भारत 2070 तक हासिल कर लेगा नेट ज़ीरो लक्ष्य

अनीता आनंदः कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मुश्किल दौर में भारतीय मूल की महिला को बनाया रक्षा मंत्री