लखीमपुर हिंसा के लिए मंत्री अजय मिश्र ने किसानों में शामिल उपद्रवियों को ज़िम्मेवार ठहराया

 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद आठ लोगों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मरनेवालों में चार किसान और चार अन्य लोग शामिल हैं.

वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. रिपोर्टें हैं कि घटनास्थल पर ही किसानों और ज़िला प्रशासन के बीच वार्ता चल रही है. इस बीच लखीमपुर खीरी हिंसा के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने रविवार को किसानों के बीच शामिल उपद्रवियों को जिम्मेवार ठहराया.

उधर, राज्य सरकार के निर्देश के बाद यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार और एसीएस (कृषि) देवेश चतुर्वेदी किसानों से बातचीत के लिए रविवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे .

ज़िलाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल और एडीजी आईजी लक्ष्मी सिंह वहां किसानों से बातचीत की.

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार इस घटना के तह में जाएगी और घटना में शामिल तत्वों को बेनकाब करेगी और दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करेगी. घटना स्थल पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति, कार्मिक एंव कृषि, एडीजी क़ानून व्यवस्था, आयुक्त लखनऊ और आईजी लखनऊ मौजूद हैं और स्थिति पर नियंत्रण रखते हुए घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं."

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का विरोध

लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का परियोजनाओं के लोकार्पण करने का कार्यक्रम था, उसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के पैतृक गांव में एक कार्यक्रम में उनको शामिल होना था.

ये जानकारी मिलने पर किसान नेता डिप्टी सीएम को काला झंडा दिखाने के लिए जमा हुए थे.

तिकुनिया में क्या हुआ था?

इस दौरान तिकुनिया कस्बे में भाजपा समर्थकों की एक गाड़ी से कुछ किसान चोटिल हो गए. इसके बाद आक्रोशित किसानों ने गाड़ी में आग लगा दी जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया गया.

घटना स्थल पर डीएम, एसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात हैं.

भारतीय किसान यूनियन ने आरोप लगाया है कि तीन किसानों को गृह राज्य मंत्री के बेटे की गाड़ी ने रौंद दिया.

किसान नेता डॉक्टर दर्शनपाल ने एक बयान जारी कर कहा कि तिकुनिया में यूपी के डिप्टी सीएम को हेलिकॉप्टर पर जाने से रोकने के लिए हेलीपैड को घेर लिया गया था. उन्होंने कहा कि प्रोग्राम ख़त्म हो रहा था और लोग वहां से वापस जा रहे थे.

उन्होंने कहा, "उसी समय तीन गाड़ियां तेज़ रफ़्तार से आईं जिसमें अजय मिश्र, उनके बेटे, भाई और भाई का चाचा बैठे थे, उन्होंने गाड़ियां चढ़ा दीं, एक किसान की मौके पर मौत हो गई, एक की अस्पताल में."

उन्होंने कहा कि उनके नेता तजेंदिर विर्क को भी गंभीर चोटें आई हैं.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का स्पष्टीकरण

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा कि उनके बेटे पर लगाया जा रहा ये आरोप कि वो गाड़ी चला रहे थे, ये सरासर झूठ है. उन्होंने कहा, "वो, मैं या मेरे परिवार का कोई भी सदस्य उस वक़्त वहां मौजूद ही नहीं था."

अजय मिश्र ने बताया, "जैसी कि आप सबको जानकारी है कि हमारे पैतृक गांव में प्रतिवर्ष कुश्ती प्रतियोगिता का कार्यक्रम होता है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बतौर मुख्य अतिथि आज माननीय उपमुख्यमंत्री जी को आना था और लखीमपुर में पीडब्ल्यूडी का कार्यक्रम था वो करके हम दोनों लोग साथ आ रहे थे."

"जब हम कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर थे तो हमारा रूट यह बता कर डायवर्जन कर दिया गया कि कुछ किसान वहां पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और काला झंडा दिखाने की कोशिश करेंगे. हमलोगों का रूट परिवर्तित हो गया उसके बाद हमारे कार्यकर्ता चार पांच गाड़ियों से हमें लेने आ रहे थे. उन कार्यकर्ताओं पर किसानों के बीच शामिल अराजक तत्वों ने पथराव किया. इसकी वजह से वो गाड़ियां रुकीं."


































































https://in.classi4u.com/west-delhi/entecavir-0-5-mg-pid2654804
https://browsemycity.com/services/health-fitness/entecavir-0-5-mg-tablet-235216
https://www.twarak.com/ad/delhi/health-beauty/health_care_products/921446/entecavir-05-mg/
https://showmyads.in/osclass/index.php?page=item&id=19576
https://classifiedz.in/services/health-beauty-fitness/entecavir-0-5-mg_i162035
https://hahasale.com/health-beauty/hospitals-clinics/entecavir-0-5-mg-218189
https://www.expatriates.com/cls/48956778.html
https://adclassified.in/269396/imatinib_mesylate_price.html
https://www.slideserve.com/15032/fulvestrant-injection
https://www.slideshare.net/Radhikapal3/fulvestrant-injection-250373335
https://issuu.com/radhika677/docs/fulvestrant_injection
https://www.scribd.com/document/529939374/Fulvestrant-Injection
https://medium.com/@priyankasharmaa2908/fulvestrant-injection-90868e7a42b8
https://www.gothic.life/forum/__ink/fulvestrant-injection
https://www.behance.net/gallery/128712195/Fulvestrant-injection
https://www.techylib.com/en/user/pharmacy550
https://postila.ru/post/73522934
https://www.vingle.net/posts/4042976
https://butterflycoins.org/topics/615c2735f79a4139325fdf14
https://ladyoak.com/doctors-prescribe-enzalutamide-tablets-to-most-patients-with-breast-cancer-this-medication-is-used-in-the-treatment-of-postmenopausal-women-with-hormone-receptor-hr-positive-cancer-of-the-breast/
https://www.smugglersalfriston.co.uk/forum/general-discussions/enzalutamide-tablet
http://community.getvideostream.com/topic/11765/enzalutamide-tablet
https://pharmatalk.org/read-blog/3641
https://www.sathiharu.com/read-blog/390
https://takarat.com/ad-view/sorafenib-tablet
https://gab.com/pharmay550/posts/107048635624326194
https://www.face-world.net/post/420239_medications-like-sorafenib-are-used-for-the-treatment-of-patients-suffering-from.html
https://www.petslambook.com/read-blog/14666
https://torakurdi.com/read-blog/30714
https://bumppy.com/tm/post/28174_medications-like-sorafenib-are-used-for-the-treatment-of-patients-suffering-from.html




Comments

Popular posts from this blog

जब कंगना ने बताया भारत की आज़ादी का नया साल

COP26: पीएम मोदी का जलवायु परिवर्तन पर 'बड़ा' एलान- भारत 2070 तक हासिल कर लेगा नेट ज़ीरो लक्ष्य

अनीता आनंदः कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मुश्किल दौर में भारतीय मूल की महिला को बनाया रक्षा मंत्री