एयरलाइंस में क्या महिला कर्मचारियों पर प्रेज़ेन्टेबल दिखने का ज़्यादा दबाव होता है

 यूक्रेन की बड़ी बजट एयरलाइंस में से एक स्काईअप एयरलाइंस की महिला क्रू सदस्य अब पेन्सिल स्कर्ट, ब्लेज़र और हाई हील की जगह आरामदेह ड्रेस या पोशाक, पैंट-सूट्स और स्निकर्स में नज़र आएंगी.

हालांकि एयरलाइंस ने पोशाक के रंग में कोई बदलाव नहीं किया है और ये नई ड्रेस पहले की तरह नारंगी रंग की ही होगी.

इस एयरलाइंस की एक महिला क्रू दारिया सोलैमानया ने बताया, "कीव से ज़ैन्ज़िबार आना और फिर जाना, 12 घंटे पैरों पर खड़े ही रहते हैं. और अगर आपने हाई हील पहनी है तो आप उसके बाद आप बमुश्किल ही चल पाते हैं. सफर के आलावा इसमें चार घंटे की सुरक्षा जांच और साफ़-सफ़ाई भी शामिल है."

स्काईअप एयरलाइंस यूरोप की कम बजट वाली लेकिन यूक्रेन की बड़ी एयरलाइंस में से एक है.

अगले महीने से स्काईअप एयरलाइंस के क्रू सदस्यों के लिए पुरानी ड्रेस बदल जाएगी और अब वो ज़्यादा आरामदायक ड्रेस में नज़र आएंगी.

दसअसल जब स्काईअप ने अपने क्रू सदस्यों के बीच सर्वे किया तो पाया कि महिला कर्मचारी हाई हील, टाइट ब्लाउज़ और पेन्सिल स्कर्टस पहनकर परेशान हो चुकी थी.

इनमें से कईयों ने हाई हील की वजह से पैरों की उंगलियां और नाख़ूनों के ख़राब होने की शिकायत की थी.पुरुषों की आकांक्षा क्यों पूरी करे महिलाओं की ड्रेस?

दिल्ली में रहने वाली सुल्ताना अब्दुल्ला ने एयर इंडिया में 20 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था. उन्हें केबिन क्रू का 37 साल का अनुभव है.

वो कहती हैं कि विमान से आना-जाना एक समय में ग्लैमर से कम नहीं था लेकिन अब इसे सामान्य तौर पर बस एक मोड ऑफ़ ट्रांस्पोर्ट या यात्रा के ज़रिए की तरह ही देखा जाता है तो क्यों नहीं इस सेवा में काम करने वाले भी कम्फर्ट या आरामदायक ड्रेस पहनें. वो सवाल करती हैं, "पुरुषों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वो स्कर्ट और हाई हील ही क्यों पहनी जानी चाहिए."

वो आगे कहती हैं कि ये बात सही है कि एक महिला से उम्मीद की जाती है कि वो फिट और प्रेस्नटेबल दिखें लेकिन पुरुष अपनी तोंद के साथ भी काम कर सकता है.

अपना अनुभव साझा करते हुए वो कहती हैं कि उनके ज़माने में महिला क्रू सदस्य साड़ियां और फ्लैट चप्पल पहनती थीं जो काफ़ी खुबसूरत होती थीं. इनमें बनारसी, जंगल प्रिंट, क्रेप, सिंथेटिक और बॉर्डर वाली साड़ियां होती थी. लेकिन लंबे सफर में उन्हें साड़ियों में मुश्किल भी होती थी.












































































































https://www.gothic.life/forum/lifestyle/peg-l-asparaginase-injection
https://ladyoak.com/tenofovir-is-an-antiviral-regimen-that-is-used-for-the-treatment-of-hepatitis-b-virus-infection-it-is-also-used-for-the-effective-treatment-of-patients-suffering-from-hiv-infection-and-aids-this-med/
https://butterflycoins.org/topics/61680886f79a413932600842
https://www.behance.net/gallery/129301565/tenofovir-disoproxil-fumarate-tablets-300-mg-price?share=1
https://in.classi4u.com/west-delhi/imatinib-mesylate-400-mg-tablet-pid2663645
https://browsemycity.com/services/health-afitness/peg-l-asparaginase-injection-236090
https://www.twarak.com/ad/delhi/health-beauty/health_care_products/923901/peg-l-asparaginase-injection/
https://showmyads.in/osclass/index.php?page=item&id=19739
https://classifiedz.in/buy-or-sell/health-beauty/peg-l-asparaginase-injection_i163121
https://www.expatriates.com/cls/49013304.html
https://hahasale.com/health-beauty/fitness-activities/peg-l-asparaginase-injection-218401
https://adclassified.in/270748/peg_l_asparaginase_injection.html
https://in.pinterest.com/pin/1093600721986007861
https://www.linkedin.com/posts/radhika-pal-0608b8208_pharma-health-healthandbeauty-activity-6854383504214626304-XJ1n
https://pharmatalk.org/read-blog/3826
https://www.sathiharu.com/read-blog/499
https://gab.com/pharmay550/posts/107099775491603513
https://www.face-world.net/post/423581
https://www.petslambook.com/read-blog/15129
https://bumppy.com/tm/post/28852_imarech-is-a-anticancer-regimen-that-is-indicated-for-the-treatment-of-patients.html
https://www.emazoo.com/blogs/133133/Peg-L-Asparaginase-injection
https://torakurdi.com/read-blog/31977
https://www.howeasyy.com/read-blog/11385

    Comments

    Popular posts from this blog

    जब कंगना ने बताया भारत की आज़ादी का नया साल

    COP26: पीएम मोदी का जलवायु परिवर्तन पर 'बड़ा' एलान- भारत 2070 तक हासिल कर लेगा नेट ज़ीरो लक्ष्य

    अनीता आनंदः कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मुश्किल दौर में भारतीय मूल की महिला को बनाया रक्षा मंत्री