समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ‘विजय रथ’ यात्रा बीजेपी के लिए कितनी बड़ी चुनौती
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिशन-2022 के तहत बीजेपी को पछाड़ने के मकसद से 'विजय रथ' निकाल कर चुनावी बिगुल फूंका है. कानपुर के गंगा तट पर स्थित जाजमऊ से यह 'विजय रथ' यात्रा शुरू हुई.
ख़ास बात यह है कि इस 'विजय रथ' यात्रा को हरी झंडी दिखाने का काम पाँच साल के बच्चे खजांचीनाथ ने किया. खजांचीनाथ के माध्यम से अखिलेश ने मोदी के नोटबंदी पर हल्ला बोला.
2016 में नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात की एक महिला ने बैंक में लाइन लगने के दौरान ही प्रसव पीड़ा से छटपटाते हुए बच्चे को जन्म दिया था. यही बच्चा खजांचीनाथ है और उन्हें यह नाम तब ख़ुद अखिलेश यादव ने दिया था.
कानपुर-लखनऊ एनएच हाइवे-27 से कोई दो किलोमीटर तक 80-90 गाड़ियों के क़ाफ़िले में अखिलेश यादव का 'विजय रथ' आगे बढ़ा जो बाद में प्रयागराज होते हुए कानपुर इटावा आने वाले एनएच-2 से भी गुज़रा और कोई 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करके घाटमपुर की ओर मुड़ गया.
पिछले चुनाव में गंवाई सीटें और पार्टी का बिखरा हुआ वोट समेटने के लिए उन्होंने 'विजय रथ' का रूट कानपुर से वाया घाटमपुर होते हुए बुंदेलखंड क्षेत्र को चुना है, उनकी इस सभा में काफ़ी भीड़ भी दिखाई दी.
अखिलेश यादव ने हमीरपुर जिले के कालपी की जनसभा में फूलन देवी की मां मूला देवी को मंच पर बुलाया.
फूलन देवी समाजवादी पार्टी की टिकट पर सांसद चुनी गईं थीं. समझा जाता है कि निषाद वोटरों पर ये मुलाकात असर डाल सकती है और मूला देवी आगे सपा का प्रचार करती दिख सकती हैं.
सपा का लक्ष्य क्या है?
सपा के पूर्व विधायक राम कुमार मानते हैं, "यह सही है कि रथ यात्रा सत्ता तक पहुँचने में सशक्त माध्यम रही है. नुक्कड़ सभाओं के ज़रिए गांवों से गुज़रते समय किसानों से भी अखिलेश जी मिलते रहते हैं. इस बार तो बीजेपी से किसानों की ख़ासी नाराज़गी है और लोग विकल्प के तौर पर सपा को चुनेंगे."
https://www.useallot.com/read-
https://www.kmention.in/
https://www.plexusmd.com/md/
https://www.ecplaza.net/
https://www.ijimai.org/
https://tatoeba.org/en/user/
https://app.vagrantup.com/
https://gloobysocial.tribe.so/
https://gloobysocial.tribe.so/
https://instantfwd.tribe.so/
https://www.furaffinity.net/
https://instantfwd.tribe.so/
https://www.grepmed.com/
https://backdropcms.org/
https://members.marssociety.
https://library.zortrax.com/
https://paragonthemes.com/
https://ourblogginglife.com/
https://www.mycast.io/
https://www.mycast.io/forums/
https://git.hot-chilli.net/
https://edshelf.com/profile/
https://edshelf.com/tool/
https://www.giee.org/members/
https://git.kiwifarms.net/
https://gitlab-cw1.
https://sportsa.com/
https://sportsa.com/
https://troocker.com/
Comments
Post a Comment