बाइडन ने चीन पर ऐसा क्या बोला कि व्हाइट हाउस को देनी पड़ी सफ़ाई

 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि चीन अगर ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका ताइवान का बचाव करेगा. राष्ट्रपति बाइडन ने ताइवान पर अमेरिका के पुराने रुख़ से अलग लाइन लेते हुए यह बयान दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया था कि क्या अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा तो बाइडन ने कहा, ''हाँ, ऐसा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.''

लेकिन बाद में व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी मीडिया से कहा कि इस टिप्पणी को नीति में बदलाव के तौर पर नहीं लेना चाहिए.

उधर ताइवान ने कहा है कि बाइडन के बयान से चीन को लेकर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आएगा. अमेरिका में एक क़ानून है जिसके तहत ताइवान की सुरक्षा में मदद की बात कही गई है. लेकिन अमेरिका में इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वह क्या करेगा. अमेरिका के रुख़ को 'रणनीतिक पेच' कहा जाता है.

बाइडन और व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनएन के टाउनहॉल प्रोग्राम में एक प्रतिभागी ने हाल में चीन के कथित हाइपसोनिक मिसाइल परीक्षण की रिपोर्ट का ज़िक्र किया और पूछा किया क्या बाइडन ताइवान की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं? बाइडन चीन की सेना का सामना करने के लिए क्या करेंगे?

इन सवालों के जवाब में बाइडन ने कहा, ''हाँ और हाँ. इसे लेकर निराश होने की ज़रूरत नहीं है कि वे और मज़बूत हो रहे हैं क्योंकि चीन, रूस और बाक़ी दुनिया को पता है कि दुनिया के इतिहास में हमारी सेना सबसे ताक़तवर है.''

बाइडन से सीएनएन एंकर एंडर्सन कूपर ने एक और सवाल किया कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो क्या अमेरिका मदद के लिए सामने आएगा? इस पर बाइडन ने कहा, ''हाँ, ऐसा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.''

लेकिन बाद में बाइडन की टिप्पणी पर व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि अमेरिका ने अपनी नीति में किसी भी तरह के बदलाव की घोषणा नहीं की है. यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है.

इससे पहले अगस्त महीने में भी बाइडन ने एबीसी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ताइवान पर इसी तरह का बयान दिया था. उस वक़्त भी व्हाइट हाउस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि अमेरिका की ताइवान पर नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ताइवान और चीन ने बाइडन के बयान पर क्या कहा?

ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि हम न तो दबाव में झुकेंगे और न ही कोई समर्थन मिलने पर जल्दबाज़ी में कोई क़दम उठाएंगे. ताइवान की राष्ट्रपति के प्रवक्ता ज़ेवियर चेंग ने कहा, ''ताइवान मज़बूती से आत्मरक्षा करेगा.''

चेंग ने माना कि अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने लगातार ताइवान को ठोस समर्थन दिया है. चीन ने बाइडन के बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

लेकिन टाउन हॉल में बाइडन के बयान से पहले गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत चांग जुन ने ताइवान पर अमेरिकी रुख़ को ख़तरनाक बताया था.

हाल के हफ़्तों में ताइवान और चीन में तनाव बढ़ा है. चीन के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में अतिक्रमण किया था.

चीन और ताइवाव के जटिल रिश्ते

  • चीन और ताइवान के बीच तनाव ऐतिहासिक है. 1940 के दशक में गृह युद्ध के दौरान चीन और ताइवान का विभाजन हुआ था. उसके बाद से ताइवान ख़ुद को स्वतंत्र देश कहता है जबकि चीन स्वायत्त प्रांत के तौर पर देखता है और ज़रूरत पड़ने पर बल पूर्वक मिला लेने की बात करता है.
  • ताइवान का अपना संविधान, लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए नेता और क़रीब तीन लाख सक्रिय सैनिक हैं.
  • ताइवान को कुछ ही देशों ने मान्यता दी है. ताइवान को ज़्यादातर देश चीन का हिस्सा मानते हैं. अमेरिका का भी ताइवान के साथ आधिकारिक रूप से राजनयिक संबंध नहीं है. लेकिन अमेरिका ताइवान रिलेशंस एक्ट के तहत उसे हथियार बेचता है. उस क़ानून में कहा गया है कि अमेरिका ताइवान की आत्मरक्षा के लिए ज़रूरी मदद देगा.









































































https://www.geelongdiscus.com.au/forum/general-discussions/fulvestrant-injection
https://ayucliniko.com/articles/forums/topic/lenalidomide-capsule/
https://www.squirrellsridingschool.co.uk/forum/general-discussions/fulvestrant-injection
https://www.hrlrblog.com/forum/general-discussion/tenofovir-disoproxil-fumarate-tablets-300-mg-price-in-india
https://enduro21.com/en/forum/general/690-fulvestrant-injection#991
https://community.shopatoz.com/post/patients-suffering-from-idiopathic-pulmonary-fibrosis-can-be-treated-using---617281d052c5d5fed10fbdc5
https://www.studytonight.com/forum/which-is-the-best-medicine-to-treat-cancer
https://in.classi4u.com/west-delhi/lenalidomide-capsule-pid2671287
https://browsemycity.com/services/health-fitness/lenalidomide-capsule-236805
https://www.twarak.com/ad/delhi/health-beauty/health_centers/925692/lenvima-tablet/
https://showmyads.in/osclass/index.php?page=item&id=19859
https://classifiedz.in/buy-or-sell/health-beauty/tenofovir-disoproxil-fumarate-tablets-300-mg-price-in-india_i163917
https://hahasale.com/health-beauty/fitness-activities/tenofovir-disoproxil-fumarate-tablets-300-mg-price-in-india-218651
https://www.expatriates.com/cls/49057628.html
https://adclassified.in/271779/buy_peg_l_asparaginase_injection_price.html
https://gab.com/pharmay550/posts/107144592131425477
https://www.face-world.net/post/425891_leukemia-blood-cancer-patients-can-now-be-treated-using-medications-like-peg-l-a.html
https://www.petslambook.com/read-blog/15641
https://www.emazoo.com/blogs/136705/tenofovir-disoproxil-fumarate-tablets-300-mg-price-in-India
https://torakurdi.com/read-blog/33003
https://bumppy.com/tm/post/29707_patients-suffering-from-differentiated-thyroid-cancer-can-be-treated-using-lenva.html
https://takarat.com/ad-view/lenalidomide-capsule
https://www.useallot.com/read-blog/10846
https://ladyoak.com/patients-diagnosed-with-advanced-breast-cancer-can-be-treated-using-fulvestrant-injection-this-medication-may-be-also-used-to-treat-other-conditions-and-is-sold-as-fulvant-it-is-marketed-with-a-fixe/
https://butterflycoins.org/topics/61728fd2f79a41393260294b
https://pinlap.com/post/23984_patients-diagnosed-with-advanced-breast-cancer-can-be-treated-using-fulvestrant.html
https://postila.ru/post/73662217
https://medium.com/@priyankasharmaa2908/lenalidomide-cpasule-35c7f89febc8

Comments

Popular posts from this blog

जब कंगना ने बताया भारत की आज़ादी का नया साल

COP26: पीएम मोदी का जलवायु परिवर्तन पर 'बड़ा' एलान- भारत 2070 तक हासिल कर लेगा नेट ज़ीरो लक्ष्य

अनीता आनंदः कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मुश्किल दौर में भारतीय मूल की महिला को बनाया रक्षा मंत्री