बांग्लादेश में दुर्गा पूजा स्थलों पर हमले के बाद शेख़ हसीना ने भारत को भी दी नसीहत

 बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने सख़्त चेतावनी देते हुए कहा है कि कोमिल्ला में दुर्गा पूजा स्थल और हिन्दू मंदिरों पर हमला करने वाले बचेंगे नहीं.

शेख़ हसीना ने कहा है कि कोमिल्ला में हुए हमले की जाँच होगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा. इन हमलों में बांग्लादेश के चांदपुर में चार लोगों की मौत हुई है.

बांग्लादेश के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार 'ढाका ट्रिब्यून' के अनुसार, शेख़ हसीना ने कहा कि कोई मायने नहीं रखता है कि दोषी किस मज़हब का है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोषियों को पकड़ा जाएगा और उन्हें सज़ा मिलेगी.

गुरुवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने ये बात राजधानी ढाका स्थित ढाकेश्वरी मंदिर में दुर्गा पूजा के मौक़े पर हिन्दुओं को पूजा की बधाई देते हुए कही. प्रधानमंत्री पूजा महोत्सव में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए शामिल हुई थीं.

ढाकेश्वरी बांग्लोदश का सबसे बड़ा मंदिर है और इसके नाम पर ही राजधानी ढाका का नाम पड़ा है. 2018 की दुर्गा पूजा में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने दुर्गा पूजा के मौक़े पर राजधानी ढाका स्थित ढाकेश्वरी हिंदू मंदिर को 1.5 बीघा ज़मीन दी थी.

बीबीसी बांग्ला सेवा के अनुसार, शेख़ हसीना ने भारत को भी नसीहत देते हुए कहा है कि उसे उपद्रवियों को लेकर सख़्त रहना चाहिए. शेख हसीना ने कहा है, ''यहाँ तक कि भारत में भी ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे हमारा मुल्क प्रभावित हो और हमारे हिन्दुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़े. भारत में कुछ होता है तो हमारे यहाँ के हिन्दू प्रभावित होते हैं. भारत को भी इसे लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है.''

शेख़ हसीना ने कहा, ''दुनिया भर में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों से हम भी प्रभावित हुए हैं. इसे लेकर न केवल हमें सतर्क रहना है बल्कि पड़ोसी मुल्क को भी रहना है. पड़ोसी भारत ने मुक्ति युद्ध में हमें मदद की थी और हम हमेशा इसे लेकर आभारी रहते हैं.''














































































https://stitchitintl.com/support-forum/profile/peg-l-aspara/
https://the-dots.com/users/sofiya-ward-1142071
https://monitorul.fisc.md/profile/Sorafenib24/
https://decidim.sabadell.cat/profiles/sorafenib/timeline
https://jobs.findawrench.com/employers/949502-magicine-pharma
https://www.simsonforum.net/viewtopic.php?t=77417
https://participation.touraine.fr/profiles/Sorafenib/timeline
https://www.applyfirst.ca/employers/949506-magicine-pharma
https://emplois.fhpmco.fr/author/zofiyaward/
https://decidim.santcugat.cat/profiles/Imarech/timeline
https://concertationnumerique.herault.fr/profiles/Imarech/timeline
https://brasil.cambly.com/forum-de-ingles/profile/imarech/
https://www.asgaros.de/support/profile/pirfenidone/
https://www.asgaros.de/support/topic/imatinib-mesylate-price/#postid-37593
https://www.dkki.co.id/forums/user/Zofiyaward
https://noi.italiani.it/members/sofiyaward/profile/
https://noi.italiani.it/community/regole-del-forum/inbec-tablet-price/
https://droidsans.com/user/pirfenidone/
https://events.psu.by/community/profile/lenvima24/
https://git.bitmessage.org/Lenvima
https://www.vietnamta.vn/profile-91854
https://www.vietnamta.vn/profile-91854/?link-id=163871
https://freead1.net/ad/3271560/imatinib-mesylate-price.html
http://www.accessoriesfreeads.com/421/posts/59-Health-/2092--Healthy-Lifestyle/337210-Imatinib-mesylate-price.html
https://full.am/am/view/imatinib-mesylate-price/319042
https://freeadsz.com/public/en/imatinib-mesylate-price/17565?preview=1
https://delhi-dl-in.global-free-classified-ads.com/listings/buy-pirfenidone-200-mg-tablet-it13767908.html

Comments

Popular posts from this blog

जब कंगना ने बताया भारत की आज़ादी का नया साल

COP26: पीएम मोदी का जलवायु परिवर्तन पर 'बड़ा' एलान- भारत 2070 तक हासिल कर लेगा नेट ज़ीरो लक्ष्य

अनीता आनंदः कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मुश्किल दौर में भारतीय मूल की महिला को बनाया रक्षा मंत्री