बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, तीन की मौत
बांग्लादेश में एक फ़ेसबुक पोस्ट के कारण भड़की हिंसा के बाद कई दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ हुई है और कम से कम 150 अल्पसंख्यक परिवारों पर हमले हुए हैं. अधिकारियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है.
बांग्लादेश के कोमिल्ला ज़िले में एक पूजा पंडाल में क़ुरान के कथित अपमान की अफ़वाह के बाद हिंसा भड़की जिसके बाद इलाक़े में भारी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
पुलिस ने कई हिंदू मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के संबंध में दर्ज मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय समुदाय के नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई है.
वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक़, बांग्लादेश की 14.9 करोड़ की आबादी में करीब 8.5 फ़ीसदी हिंदू हैं. कोमिल्ला ज़िला समेत वहां के कई और ज़िलों में हिंदू समुदाय के लोगों की बड़ी आबादी है.
पश्चिम बंगाल के कई संगठनों ने बुधवार रात की इस हिंसा की कड़ी निंदा की है. विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले की गंभीरता से जाँच की मांग की है.
कोलकाता में दुर्गा पूजा आयोजित करने वाले भारत संघ के सचिव सोमेन भट्टाचार्य कहते हैं, "यह बेहद शर्मनाक है. लेकिन इन दिनों बांग्लादेश में जिस तरह कट्टरता बढ़ रही है उसमें कुछ भी संभव है. सरकार और प्रशासन को पहले से पूजा पंडालों की सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए था. यह कुछ कट्टपंथियों की दंगा भड़काने की साज़िश है."
कोमिल्ला के क़रीब एक गाँव से कोलकाता आने वाले बुजुर्ग सब्यसाची दत्त कहते हैं, "इलाक़े में जाति और धर्म के आधार पर कभी तनाव नहीं रहा. दोनों तबके के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में हिस्सा लेते थे. लेकिन अब वहां कट्टर विचारधारा तेज़ी से बढ़ रही है. वहाँ रहने वाले अल्पसंख्यक ख़ुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं." सब्यसाची बांग्लादेश की लड़ाई के समय कोमिल्ला छोड़ कर आ गए थे. उनके कई रिश्तेदार अब भी वहाँ रहते हैं.
रिपोर्टों के मुताबिक़ एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि एक पूजा पंडाल में क़ुरान रखकर उसका अपमान किया गया है. इसके बाद चांदपुर के हबीबगंज, चटगाँव के बांसखाली, कॉक्स बाज़ार के पेकुआ और शिवगंज के चापाईनवाबगंज समेत कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी और पंडालों में तोड़फोड़ की गई.
https://radiovybe.com/Imarech
https://radiovybe.com/photo/
https://forums.xmetal.com/
https://borgerkraft.trondheim.
https://
https://
https://www.colourinyourlife.
http://productdesignhub.com/
https://partecipazione.
https://www.qantumthemes.com/
https://aesopstoryengine.com/
https://aesopstoryengine.com/
https://forum.foej.net/
https://forum.foej.net/
https://nootheme.com/forums/
https://eternalpirates.com/
https://www.nextscripts.com/
https://ask.truelawyer.in/
https://www.nextscripts.com/
https://www.kadenze.com/users/
https://support.themecatcher.
https://arcai.com/forums/
https://fullpresshockey.com/
http://nabchelny.ru/user/74622
https://julunyetinati.tribe.
https://julunyetinati.tribe.
https://gorno-altaysk.barahla.
https://volhov.gde.ru/c/
https://astrahanskaya-oblast.
https://jazi.ru/msk/ads/
https://moskva.avizinfo.ru/ru-
Comments
Post a Comment