आर्यन ख़ान को नहीं मिली जमानत, 7 अक्टूबर तक एनसीबी की रिमांड

 मुंबई क्रूज़ पार्टी मामले में आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की किला कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि सात अक्टूबर तक बढ़ा दी.

आर्यन के साथ अरबाज़ मर्चेंट और मुममुन धमेचा की रिमांड अवधि भी बढ़ा दी गई है.

अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन के वकील की दलील थी कि उन्हें मैसेज चैट के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है. लिहाज़ा उन्हें ज़मानत दी जाए.

क्या है पूरा मामला

यह मामला मुंबई में एक क्रूज पर हो रही कथित रेव पार्टी से जुड़ा है.

एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने बताया कि मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

प्रधान ने कहा, "हम इस मामले में निष्पक्ष रूप से काम कर रहे हैं. ग़ौरतलब कि इस मामले में बॉलीवुड और कुछ अमीर लोग भी शामिल हैं. उनमें कोई भी होगा तब भी हम अपना काम कानून के दायरे में रहकर काम करेंगे."

मुंबई के ड्रग कंट्रोल स्क्वॉड ने शनिवार आधी रात को बड़ा ऑपरेशन शुरू किया.

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र के बीच में एक क्रूज़ शिप पर कथित तौर पर ड्रग पार्टी चल रही थी. वहां रेड पड़ी और एनसीबी ने 10 लोगों को हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने जिस क्रूज़ शिप को अपने कब्जे में लिया है, उसकी सर्विस कुछ दिन पहले ही शुरू हुई थी.

साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पार्टी के लिए क्रूज शिप का टिकट क़रीब 80,000 रुपये का था.

Comments

Popular posts from this blog

जब कंगना ने बताया भारत की आज़ादी का नया साल

COP26: पीएम मोदी का जलवायु परिवर्तन पर 'बड़ा' एलान- भारत 2070 तक हासिल कर लेगा नेट ज़ीरो लक्ष्य

अनीता आनंदः कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मुश्किल दौर में भारतीय मूल की महिला को बनाया रक्षा मंत्री